गांधी सेवा सदन से हुआ सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

राजसमंद । सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गांधी सेवा सदन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा और संयोजक महेंद्र करनावट रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आईडीटीआर अशोक लेलैंड द्वारा सड़क पर सावधानी रखने, सीट बेल्ट के उपयोग, सड़कों के प्रकार आदि पर छात्र छात्राओं से प्रश्नोत्तरी से की गई। इसके उपरांत जिला परिवहन अधिकारी डॉ शर्मा ने बच्चों को सड़क के नियम अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा की महत्वा पर प्रकाश डाला,  बच्चों ने भी अपने सवाल रखे और विभाग की कार्यप्रणाली में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का कार्य समझाया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सम्पूर्ण जिले से यातायात के नियमों की पालना का अनुरोध किया है।