जयपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाना है। इस बीच टीम के कप्तान कोरोना की चपेट में आ गये। कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद से उनकी टीम में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने रिजर्व खिलाडी मंयक अग्रवाल को इंग्लैड बुलाया है। मंयक अग्रवाल को केएल राहुल के चोट के कारण बहार होने पर रिवर्ज खिलाडी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन वे टीम के साथ इंगलैंड नहीं आये। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक टेस्ट और 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में से बचा हुए यह एक मैच खेलेगी।
गिल के साथ करेंगे ओपनिंग
कप्तान रोहित शर्मा अगर खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं तो मयंक अग्रवाल शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं। मंयक अग्रवाल पहले भी भारतीय टीम के लिए ओपन कर चुके हैं। मयंक ने अब भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 36 पारियों ने उन्होंने 41.33 की औसत से 1488 रन बनाये हैं। मंयक सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। मयंक ने फ्लाइट में बैठने के बाद अपनी फोटो भी शेयर की है, जिसमें लिखा कि वो बर्मिंघम के लिए उड़ान भर रहे हैं।
कोरोना ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड रवाना होने से पहले ही टीम इंडिया के प्रमुख खिलाडी कोरोना संक्रमित हो गये। पहले स्पिनर आर अश्विन कोरोना संक्रमित हुए जिसके बाद वह टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड नहीं गए। इसके अलावा इंग्लैंड पहुंचने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित हो गए और अब कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गये हैं। हालांकि, विराट कोहली अब पूरी तरह से ठीक हैं। विराट अभ्यास मैच में भी खेलते हुए नजर आये थे।