जयपुर। मंगलवार को लंदन के ओवल में भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेले गये तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने पहले मैच में 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। पारी में 5 छक्के लगाने के साथ रोहित ने वनडे क्रिकेट में 250 छक्के पूरे कर लिये हैं। 250 छक्कों का आंकडा छूने वाले वाले रोहित शर्मा भारत के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। वहीं विश्व में वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाडी बने हैं।
50 ओवर के प्रारूप में केवल पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने भारत के कप्तान रोहित से ज्यादा छक्के लगाए हैं। जो की इस प्रकार हैं—
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 351
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 331
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 270
रोहित शर्मा (भारत) - 250*
एमएस धोनी (भारत) - 229
बता दें कि पहले एकदिवसीय मैच को भारत ने 10 विकेट से जीता। इस दौरान, बुमराह ने एकदिवसीय मैचों में 19 विकेट पर 6 विकेट लेकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मोहम्मद शमी ने भी तीन विकेट चटकाये जिसकी बदौलत इंग्लैण्ड को 110 रनों पर ही समेट दिया। जवाब में, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जवाबी हमला करते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। और शिखर धवन (54 में से 31) ने 114 रनों की नाबाद साझेदारी बिना विकेट खोये भारत को जीत दिला दी। भारत ने पहले तीन मैचों की T20I श्रृंखला 2-1 से जीती थी और अब वनडे सीरीज में 1—0 की बढत ले ली है। सीरीज का अगला मैच लॉर्डस में गुरूवार को खेला जायेगा।