जयपुर। शनिवार को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टी के कप्तान विराट के इस फैसले पर कईं दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कईं दिग्गजों ने अपना दुख सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। इसी कड़ी में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,
"हैरान !! लेकिन भारतीय कप्तान के रूप में एक सफल कार्यकाल के लिए बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं"
View this post on Instagram
बता दें कि भारत केपटाउन में तीसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से हार गया जिसके परिणास्वरूप भारत ने टेस्ट सीरीज 2—1 से गंवा दी। इस हार के बाद विराट कोहली से बहुत कुछ कहा गया। जिसके बाद कोहली ने ये बड़ी घोषणा कर दी ।
फिलहाल रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में संघर्ष करती हुई नजर आयी थी। निश्चित रूप से टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कमी खली। रोहित, जिन्हें मौजूदा दौरे से पहले भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में नामित किया गया था, और वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करने वाले थे। हालांकि, रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी संभालेंगे। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 19 जनवरी से पार्ल के बोलैंड पार्क में पहले मैच से शुरू होगी।