आरपीएफ ने 31 हजार कीमत के ई-टिकट के साथ दलाल को पकड़ा
कोटा। भारतीय रेल अपने रेल यात्रियों को सुरक्षित उनके गन्तव्य तक प्रतिदिन ले जाती हैं। सीजन के दौरान बढ़ते यात्री यातायात का फायदा उठाकर आरक्षण टिकट की अवैध रूप से खरीद बिक्री करने वाले टिकट दलालों की रोकथाम के लिए कोटा आरपीएफ अपराध खुखिया शाखा भी मुस्तैद हो जाता है। ताकि आमजन को आरक्षण मिल सके। इसके लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा रेल टिकट अवैध दलालों के विरूद्व कठोर कार्यवाई हेतु लगातार "ऑपरेशन उपलब्ध" अभियान समय-समय पर चलाया जाता हैं। इसी क्रम मे विगत शनिवार को कोटा मण्डल में मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं रेल सुरक्षा बल निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध खुफिया शाखा कोटा के सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, राजकुमार चंदेल, प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश दुबेश एवं विकास कुमार के साथ बारां रोड कोटा में रेलवे ई-टिकटों का अवैध व्यापार करते पकड़ा।
आरोपी लखन वैष्णव, उम्र 24 साल निवासी कोटा के द्वारा 02 आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी से अवैध व्यापार कर रहा था। जिसके पास से 02 लाइव टिकट कीमत 1587 रूपये, यूजड 31 टिकट कीमत 29870 रूपये की ई-टिकट जप्त की गई। आरोपी से रेल्वे आरक्षण ई-टिकट बनाने के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर पाया कि उक्त व्यक्ति ग्राहकों से अधिक पैसा लेकर अपनी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से रेलवे आरक्षण ई-टिकटों का अवैध व्यापार करता है, उक्त आरोपी के टिकट का विवरण एकत्रित किया गया। आरोपी से ई-टिकट बनाने में उपयोग किए सामान को जप्त किया गया और अग्रिम कार्यवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया गया।
ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेल सुरक्षा बल द्वारा ई-रेल टिकट की काला बाज़ारी करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।