कोटा। रेल सुरक्षा बल के जवान मंडल में त्योहारी सीजन एवं विधानसभा चुनाओं के मद्देनजर स्टेशन परिसर तथा यात्री गाड़ियों में संदिग्ध गतिविधियो पर लगातार नजर रख रहे है और तीव्रता से कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल कोटा के निर्देशन में निरीक्षक शामगढ़ द्वारा गठित टीम प्रभारी आरक्षक विनोद सिंह तोमर, आरक्षक अरूण कौशिक, बलवीर सिंह एवं सत्यवर्त आर्य द्वारा विशेष खुफिया शाखा कोटा की सूचना पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस में 02 बोरे लावारिश हालत में सामान्य कोच में मिले संदेह के आधार पर आस-पास के सभी यात्रियों से पूछताछ किया परन्तु किसी यात्री द्वारा अपना सामान नही होना बताया बाद संदिग्ध सामान के दोनो बोरो को चैक करनें पर (डोडा चूरा) मादक पदार्थ पाया। इस सम्बन्ध में सूचना उपनिरीक्षक भवानीमण्डी रामअवतार शर्मा को देने पर गाड़ी के भवानीमण्डी स्टेशन आगमन पर उपनिरीक्षक भवानीमण्डी सहित सहायक आयुक्त ए.पी.चौधरी, अधीक्षक राजेश मीना मय स्टाफ केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमण्डी उपस्थित हुये जिनकी उपस्थिति में उक्त दोनो बोरो को भवानीमण्डी स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 पर उतारा गया तथा नारकोटिक्स टीम द्वारा दोनो बोरो के अन्दर मिले तीन थैलो में पाये गये मादक पदार्थ (डोडाचूरा) वजन 23.900 किलोग्राम कीमत 1,20,000/-रूपये को लावारिश हालत में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अपने कार्यालय लेकर गये।