Kyiv: रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन (Ukrain) की राजधानी कीव में गुरुवार तड़के एक ईरानी ड्रोन द्वारा हमला किया गया। कीव (Kyiv) के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि हमला राजधानी के उपनगरों में हुआ। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस हमले में किसी की मौत हुई है या नहीं।
दक्षिणी शहर मायकोलाइव में रात भर की गोलाबारी में पांच मंजिला टावर ब्लॉक नष्ट हो गया। मायकोलाइव के क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम ने कहा कि एक 11 वर्षीय लड़के को मलबे से बचाया गया। वह करीब छह घंटे तक दबा रहा। बचाव दल गुरुवार सुबह सात और लोगों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एस-300 मिसाइल से इमारत को नुकसान पहुंचा है। इस मिसाइल का इस्तेमाल अक्सर सैन्य विमानों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।
सोमवार के बड़े पैमाने पर हमले के दौरान राजधानी कीव (Kyiv) पर कम से कम चार बार हमला किया गया। इन हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
पश्चिमी नेताओं ने इस सप्ताह यूक्रेन (Ukrain) को हथियार भेजने का संकल्प लिया। इसमें वायु रक्षा प्रणाली और हथियार शामिल हैं। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि वह विमान-रोधी प्रणाली नासाम एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम के लिए हथियार उपलब्ध कराएगा, जिसे पेंटागन आने वाले हफ्तों में यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि "ये हथियार यूक्रेन को हमले के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने और यूएस नासाएमएस के साथ अपनी समग्र मिसाइल रक्षा में सुधार करने में मदद करेंगे।"
यूक्रेन की सेना ने इस सप्ताह कहा था कि उसके हवाई सुरक्षा बलों ने अब कई रूसी मिसाइलों और 136 ड्रोन को मार गिराया है।