लोहार्गल में हुआ समिति का स्नेह मिलन

लोहार्गल में हुआ समिति का स्नेह मिलन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती लोहार्गल धाम के गणेश मंदिर प्रांगण में प्रगतिशील कुमावत समिति का दीपावली स्नेह मिलन रविवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष रामनिवास उज्जीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमे सभी ने एक दूसरे को परस्पर बधाई दी और रामा श्याम कर सदैव स्नेह बंधन से यूं ही बंधे रहने की कामना भगवान गणेश से की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगनाथ किरोड़ीवाल ने भी आशीर्वाद स्वरूप सिख देते हुए कहा की सब मिलजुलकर मंदिर विकास के लिए काम करते रहो छोटी मोटी बातो पर मन भेद मत करो।
इस दौरान समिति के सरंक्षक डॉ.राजेंद्र कुमावत,सचिव अमोलक पारमूवाल,कोषाध्यक्ष राजेंद्र घोडेला, बिरजूराम कुमावत,बाबूलाल उज्जिवाल,सोनाराम कुमावत,फूलचंद लुहानीवाल,धूडाराम कुंडलवाल,जोगेंद्र धुहरिया,महिपाल धुहारिया,एडवोकेट शिवप्रसाद,प्रहलाद बिंवाल,महेश कुमार,लालचंद पिपराली,रविंद्र घोडेला,शेखरचंद मरेठिया,रामूतार पारमूवाल,महेश बड़ीवाल बारवा, मूलचंद बिंवाल आदि उपस्थित रहे।