Samsung Galaxy A14, Galaxy M54 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुए

जयपुर। Samsung के दो नये स्माटफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। जोकि Samsung  Galaxy A14 और Galaxy M54 5G होने वाले हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन  ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स  सर्टिफिकेशन पर देखे गये हैं।  
Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, SM-A145F/DS मॉडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन BIS डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है, जिसे Galaxy A14 4G माना जा रहा है। इस बीच, मॉडल नंबर SM-M546B/DS के साथ एक और स्मार्टफोन भी कथित तौर पर BIS डेटाबेस पर देखा गया है, जिसे गैलेक्सी M54 5G स्मार्टफोन माना जा रहा है।

बीआईएस पर लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि सैमसंग की ओर से पेश किए जाने वाले दो बजट स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी जगह बना सकते हैं। हालाँकि बीआईएस पर फीचर्स सामने नहीं आये हैं। 
कथित गैलेक्सी ए14 4जी डिवाइस को पहले अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी लिस्ट किया जा चुका है। हाल के दिनों में फोन को लेकर कई लीक्स भी सामने आए हैं। कथित तौर पर 4जी हैंडसेट को ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (एसआईजी) डेटाबेस पर देखा गया था। 4G डिवाइस को FCC और TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया था, जिससे डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चला था।


एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी वेरिएंट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी हो सकती है। दूसरी ओर, गैलेक्सी ए14 4जी की टीयूवी लिस्टिंग में सुझाव दिया गया है कि हैंडसेट में 4,900 एमएएच की बैटरी होगी, जिसमें 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होगा।