सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के अन्नकूट महोत्सव मैं बही भजनों की सरिता
लंबी आयु तथा आरोग्य के लिए अन्नकूट महोत्सव - विधायक संदीप शर्मा
आर्थिक सामाजिक विकास में भी अग्रणी बने ब्राह्मण जन - रविंद्र त्यागी कांग्रेस जिलाध्यक्ष
ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव शनिवार देर रात तक चला जिसमें भजनों की सरिता बही वही सनाढ्य बंधुओं ने नाच गाकर अन्नकूट की महा प्रसादी का आनंद लिया।
मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने कहा कि प्राचीन समय से अन्नकूट महोत्सव लंबी आयु एवं आरोग्य के लिए किया जाता रहा है इस बहाने समाज बंधु एकत्रित होकर आपस में मिल सकते हैं वही नए अनाज सै भंडार करने लग जाते हैं इसीलिए अन्नकूट की महत्ता है।उन्होंने समाज बंधुओं से संस्कारों को अपनाकर अपनी संस्कृति एवं अपने प्रभाव तथा आपस में एकता को बनाए रखने पर जोर दिया।
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने समाज बंधुओं से एकजुटता से रहकर आर्थिक सामाजिक एवं रोजगार के आपस में सबंलन की आवश्यकता जताई। उन्होंने दीपावली स्नेह मिलन के अवसर पर आयोजित इस अन्नकूट महोत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी तथा समाज के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करते रहने का भरोसा भी दिया।
सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर तृतीय के अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव मैं मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे वही अध्यक्षता समाजसेवी जटाशंकर शर्मा नेकी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस जिला अधक्ष रविंद्र त्यागी, विशिष्ट अतिथि पंडित गोविंद शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष अखिल राज.सनाढ्य ब्राह्मण) रामस्वरूप शर्मा मडाप (संभा.अध्यक्ष अखिल ब्राह्मण महासभा) डॉ अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष (सर्व ब्राह्मण समाज) राधा बल्लभ शर्मा (अध्यक्ष कोटा महानगर) अनिल तिवारी, धर्मेंद्र दीक्षित (ब्राह्मण कल्याण परिषद) रम्मू पंडित (राज.ब्राह्मण महासभा) , दिनेश शर्मा (संभागीय अध्यक्ष) , हरी सुदन शर्मा (जिलाध्यक्ष अखिल सनाढ्य राजस्थान) ) नीरज शर्मा अध्यक्ष तड मिश्रान, अमरनाथ शर्मा अध्यक्ष रामपुरा, बाबूलाल शर्मा अध्यक्ष श्रीपुरा मनीष कुमार महावीर नगर द्वितीय रहे
सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर के संरक्षक राजेंद्र शर्मा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा हलवाई एवं कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार पाठक समिति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमाकांत शर्मा प्रवीण शर्मा की अगुवाई में समिति की टीम ने भव्य भजन संध्या का आयोजन भी रखा जिसमें राम दरबार शिव दरबार राधा कृष्ण इस सुंदर सुंदर झांकियों का मंचन भी किया गया एवं शानदार भजनों की सरिता अनुपम कुमार शर्मा की टीम ने बहाई देर रात तक भजनों पर सनाढ्य बंधुओं ने भजनो पर नाचते गाते हुए अन्नकूट महोत्सव का आनंद लिया सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के सदस्य एवं आमंत्रित सनाढ्य बंधु परिवार सहित अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। मंच संचालन पूर्व महामंत्री रमेश चंद्र शर्मा ने किया वही सहयोग मीडिया प्रभारी केके शर्मा कमल ने किया।
ब्रह्म स्वाभिमान के लिए संस्कारों पर जोर
सनाढ्य ब्राह्मण समाज समिति के अनुकूल महोत्सव में अतिथि एवं वक्ताओं ने संस्कारों पर जोर देने का बुजुर्गों युवा पीढ़ी एवं बालकों से आग्रह किया, संस्कृत संस्कारित ब्राह्मण होंगे तब ही ब्राह्मण जन अपना सम्मान स्वाभिमान रख सकेंगे इसके लिए बच्चों में प्रारंभ से ही संस्कार डालने के प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ब्राह्मणों की एकता मिसाल बने
ब्राह्मणों की एकता एक मिसाल बने राजनीति हो या आर्थिक रूप से चाहे सामाजिक रूप से ब्राह्मण जन मिलकर एक संकल्प ले और एकता के साथ रहे तो हर क्षेत्र में ब्राह्मणों का डंका बच सकेगा वही खोई हुई प्रतिष्ठा ब्राह्मण जनों को मिल सकेगी। एकता के दम पर ही ब्राह्मण जन का विकास संभव है यह संकल्प अन्नकूट के दौरान ब्राह्मण जनों ने लिया।
ब्राह्मण समाज के सभी धड़े शामिल हुए
सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के तत्वावधान में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में ब्राह्मणों की एकता दिखाई दी वही ब्राह्मणों के समस्त संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे