ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में संदीप बुनकर ने जीता स्वर्ण पदक 59 किलो भारवर्ग (जूनियर ) में कुल 225 कि.ग्राम वज़न किया लिफ्ट

ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में संदीप बुनकर ने जीता स्वर्ण पदक

59 किलो भारवर्ग (जूनियर ) में कुल 225 कि.ग्राम वज़न किया लिफ्ट

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

जयपुर में राजस्थान स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय मिस्टर राजस्थान ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में जयपुर जिले के ग्राम रामपुरा के शहीद मुकेश कुमार बुनकर के भतीजे संदीप बुनकर ने दमखम दिखाते हुए ओपन बेंच प्रेस में 59 किलो भारवर्ग (जूनियर ) के तीन राउंड में कुल 225 किलोग्राम वज़न लिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीतने पर अतिथियों द्वारा पदक व ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर ने बताया कि संदीप बुनकर का जन्म रामपुरा में हुआ,कक्षा 10 वीं के बाद ही खिलाड़ी बनने की जिज्ञासा पैदा हुई और जिम जाकर पावर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस में अभ्यास करना शुरू कर दिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रारंभ कर दिया और पदक जीतने लगा। हाल की में बुनकर ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक भी जीता था। संदीप बुनकर अपनी कामयाबी का श्रेय दादा-दादी,माता-पिता ओर अपने कोच विष्णु जादौन,मुकेश राजपूत को दिया। पदक जीतने पर पूर्व सरपंच रामसहाय बुनकर,माता सीता देवी,पिता बाबु लाल,वीरांगना बीना देवी,आची देवी,बृजेश जेवरिया,विकास जेवरिया,मोनिका, ममता, ऋषिका, दिपशिखा, निकिता, खुशी आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।