बूंदी: संध्या शर्मा बनी विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
बून्दी 21 मई। विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ' चच्चू भैया ' व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी की सहमति से महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष शशी शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ जिला बूंदी के जिला अध्यक्ष पद पर संध्या शर्मा को नियुक्त किया ।
प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संध्या शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 7 दिवस के अंदर अपनी जिला कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें ।