ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
स्वरोजगार मिशन अंतर्गत सेनेटरी पैड मेकिंग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
सथूर(बूंदी) 25 अगस्त नाबार्ड प्रायोजित सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम (एम ई डी पी )अंतर्गत ग्राम पंचायत सथूर पर राजीविका की 30 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को 15 दिवसीय" सेनेटरी पैड मेकिग "प्रशिक्षण का आयोजन संजीवनी मानव कल्याण एव जीव सेवा संस्थान बूंदी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
राजकुमार (डीडीएम नाबार्ड बूंदी )अक्षय कुमार शर्मा (एलडीएम बूंदी )एल एस हाडा (संस्था सचिव )एवं प्रियंका गौड( सहायक प्रबंधक बीआरकेजीबी सथूर)ने सरस्वती मां को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था सचिव हाडा ने बताया कि यह कार्यक्रम नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से किया जा रहा है जिसका उद्देश्य समूह की महिलाओं को गतिविधि विशेष में प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित कर बैंक लिंकेज से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना एवं इनके आर्थिक स्तर को सुदृढ़ कर शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व अपना व्यवसाय स्थापित करना है। रामधन जाट ,मुकेश कुमार (रिलायंस फाऊंडेशन )सुरेंद्र शर्मा (राजिविका) उपस्थित रहे।