सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता द्वारा सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया
-शाही लवाजमे के साथ 116 दूल्हों की हाथी घोड़े के साथ बारात निकाली
सुजानगढ़, सर्व समाज एकता फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार, अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन संयोजक एवं नागौर जिला अध्यक्ष सांवर मलावत डीडवाना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता द्वारा सर्व समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित बुधवार बसंत पंचमी को किया गया। जिसमें 116 दूल्हों की सृजन सेवा सदन से शाही लवाजमें के साथ हाथी घोड़ों के साथ बारात निकाली। साधू संतो के सानिध्य में आयोजित विवाह कार्यकर्म में सभी दुल्हे घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे। जिसको देखने के लिये सालासर के साथ साथ आस पास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे। उन्होने बताया कि सभी दुल्हों कि बारात बालाजी मंदिर होती हुई श्री बालाजी गौशाला के पास विवाह स्थल पहुंची जहाँ पर वरमाला की रश्म निभाई गई।
उसके बाद में गौशाला परिसर में ही 116 जोड़ों को विवाह मंडप में बैठाकर 116 पंडितों ने विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार की रश्म पूरी करवाई गई। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन कर्ता श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि बढ़ रही दहेज प्रथा की मांग व सर्वसमाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। अग्रवाल ने कहा कि पाणिग्रहण संस्कार में कन्यादान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह सब करके उन्हें सुखद की अनुभूति होती है। इस अवसर पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इन्द्रेश कुमार ने कहा कि सर्व समाज सामूहिक विवाह धर्म की रक्षा के लिये अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की झलक इनमें देखने को मिलती है, ऐसे आयोजन के लिये पूरा अग्रवाल परिवार धन्यवाद का पात्र हैं। गौरतलब है कि सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दूसरी बार सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
पिछले साल भी ट्रस्ट द्वारा 78 जोड़ो का सामूहिक विवाह करवाया जा चुका है।सालासर परिक्षेत्र अग्रवाल समाज ने किया सम्मान बड़े समाजसेवी एवं सृजन चैरिटेबल ट्रस्टी कोलकाता के श्रीश्याम जी अग्रवाल का सालासर परिक्षेत्र अग्रवाल समाज द्वारा भव्य और बड़ा सम्मान किया गया सालासर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश पोद्दार ओर सांवरमल मालावत डीडवाना ने बताया कि समाज सेवी श्री श्याम अग्रवाल के द्वारा 116 कन्या का विवाह करना एक अच्छी पहल है इससे बड़ा कोई और धर्म नहीं है अग्रवाल समाज सालासर ने 51 kg फूलो का हार पहनाकर भगवान श्री अग्रेसेन जी महाराज तस्बीर ओर अग्रवाल गौरव सम्मान पत्र से श्री श्याम सुन्दर जीअग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया इस दौरान कमल अग्रवाल सुनील पोद्दार सुशील पोद्दार कमाल पोद्दार सहित अग्रवाल समाज के कई अन्य लोग मौजूद रहे।अर्जून मेघवाल पहुंचे कार्यकर्म में इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधु को आर्शिवाद दिया।
मेघवाल ने कहा आज के दौर में जहाँ दहेज प्रथा व जातिगत जो भेदभाव है उन्हें मिटाने में यह सर्व समाज सामूहिक विवाह मिल का पत्थर साबित होंगे मेघवाल ने सृजन चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी श्याम अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गए नेक कार्यो को युगों युगों तक याद किया जाएगा ।अलग अलग जगहों के जोड़ो का हुआ विवाह धार्मिक स्थल सालासर में आयोजित समारोह में अलग अलग जगहों के जोड़ो का विवाह हुआ। कमल अग्रवाल व आदित्य शर्मा ने बताया कि 90 जोड़े राजस्थान के 25 जोड़े अन्य जगहों के साथ ही एक जोड़ा दिल्ली का भी आया है। धर्मशालाओं में दुल्हा दुल्हन के ठहरने कि व्यवस्था कि गई साथ ही इन जोड़ों के साथ आने वाले लोगों के खाने कि व्यवस्था की गई । बिना खर्चे कि शादि में खुश नजर आये आजकल शादियों में लाखें रूपये का खर्च होता है। जिसके कारण कई लोग सक्षम नहीं होने के कारण शादियों से काफी परेशान होते है आयोजित सर्वसमाज सामुहिक सम्मेलन में जोड़ों द्वारा बिना किसी खर्च के शादि के बंधन में बंधे असक्षम लोग जोड़े इस दौरान काफी खुश नजर आये।
जगह जगह पर बनाये गये सैल्फी स्टैण्ड पर दुल्हा दुल्हन सैल्फी लेते हुये भी दिखाई दिये। आयोजन में 10 हजार से अधिक लोगों का खाना बनाया गया। ये रहे उपस्थित116 जोड़ो के विवाह समारोह में साधु संत भी पहुंचे। गुरूकृपा आश्रम के संत किशोरानंद तीर्थ, आचार्य अंकित, गौरीशंकर आश्रम के सिद्धेश्वरानंद महाराज, मांडेता धाम के महंत कानुपरी महाराज, शिव मठ आश्रम तिड़ोकी के महावीरजति महाराज, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंद पुजारी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, रामजीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, लोढसर सरपंच कन्हैयालाल शर्मा, मनीश पुजारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।