SCO Summit : एससीओ सम्मेलन में मोदी और पुतिन की मुलाकात, चीन के साथ पाक से भी पीएम मोदी ने बनाए रखी दूरी

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए उज्बेकिस्तान रवाना हुए। शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को समरकंद (Samarkand) पहुंचे थे। 24 घंटे के अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएंगे. या तो वो यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ रूस को ओर से शुरू की गई जंग हो या भारत और चीन के बीच तनातनी।

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी आमने-सामने मुलाकात की. जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़पों के कारण सीमा पर भारत और चीन के बीच झड़प के बाद शी और मोदी पहली बार आमने-सामने आए। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई।

शंघाई सहयोग संगठन के मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिखे तो दूरिया भी साफ नजर आईं। दोनों नेताओं न तो हाथ मिलाया और न ही चेहरे पर कोई मुस्कान थी। उज्बेकिस्तान के समरकंद (Samarkand) में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति से दूरी बनाए हुए नजर आए.

शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इशारों में रूसी राष्ट्रपति को युद्ध को लेकर एक सुझाव भी दे डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह युग युद्ध का नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, राजनीति और संवाद से ही दुनिया को सही सही संदेश मिलेगा।

इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी शामिल हुए। स्थायी सदस्यों के नेता बैठक के प्रतिबंधित सत्र के दौरान वार्ता करने से पहले एकत्र हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बगल में खड़े नजर आए।

एससीओ (SCO) की स्थापना जून 2001 में शंघाई (Shanghai) में हुई थी और इसके आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें इसके छह संस्थापक सदस्य, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए। कोविड -19 के कारण, एससीओ की ऐसी बैठकें दो साल बाद हो रही हैं, जिसमें नेता व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं।