राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन मूल्यों व सिद्धांतों पर आधारित फिल्म ‘गांधी’ का हुआ प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी, 17 सितंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृखंला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन मूल्यों एवं सिद्धांतों पर आधारित रिचर्ड एटनबरों द्वारा निर्देशित ‘गांधी’ फिल्म का प्रदर्शन शनिवार को पुलिस ऑडिटोरियम में हुआ। फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजकुमार माथुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान, उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान गांधीवादी विचारकों, चिंतकों, जनप्रतिनिधिगण, गांधी जी के विचारों में निष्ठा रखने वाले स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने फिल्म देखी।