शिवकुमार शर्मा कोटा | कोटा के महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में भर्ती साबरमती कॉलोनी निवासी 57 वर्शीय बहिन शशि गुप्ता पत्नी कमल गुप्ता को अचानक एसडीपी की जरूरत पडने पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इन्द्रजीत सिंह ने एसडीपी डोनेट कर उपचार में मदद की। इन्द्रजीत ने चार दिन बाद दुबारा एसडीपी डोनेट कर इंसानियत का परिचय दिया। इन्द्रजीत अब तक 111 बार एसडीपी डोनेट कर रिकोर्ड कायम कर चुके हैं। चार दिन पहले छबडा निवासी सुनिता के लिए एसडीपी डोनेट की थी। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाडा के अनुसार बहिन शशि गुप्ता को डेंगू रोग के कारण 9000 प्लेटलेट्स रह जाने पर तत्काल एसडीपी की जरूरत थी। ऐसे में मोबाईल पर सूचना मिलते ही इन्द्रजीत एसएन पारीक अस्पताल के ब्लड बैंक पहंुचे और बहिन शशि गुप्ता के लिए एसडीपी डोनेट की। इन्द्रजीत सिंह इन्सां पूज्य गुरू डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर अमल करते हुए 111 बार एसडीपी डोनेट कर इंसानियत के सच्चे मददगार बन गये हैं।