विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान का द्वितीय चरण शुरू

-विधायकों ने किया शिविरों का निरीक्षण


कोटा 6 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के द्वितीय चरण अन्तर्गत मंगलवार को कोटा उत्तर एवं दक्षिण क्षेत्र में शिविर लगाये गये। कोटा उत्तर में कलेक्ट्रेट चौराहा क्षेत्र तथा खेडली फाटक चौराहे पर शिविर लगाये गये। इसी तरह दक्षिण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गुमानपुरा तथा रामतलाई बडी गाडी खाने के पास शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। लव शर्मा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।  
 
इनमें विभिन्न योजनाओं में पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिये है कि सभी योजनाओं में वंचित रहे व्यक्तियों को लाभ दिया जाये, तथा शिविरों में विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाये।