जयपुर। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत आयरलैंड के साथ दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रहा है। पहला मैच जीतकर भारत इस सीरीज में 1-0 से बढ़त ले चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 9 बजे डलबिन में खेला जाना है। अगर टीम यह सीरीज जीतने में सफल रहती है तो इस साल में भारत में तीसरी सीरीज अपने नाम कर लेगी।
उमरान मलिक पर रहेंगी नजर
आईपीएल 2022 में अपनी स्पीड से सनसनी फैलाने वाले उमरान मलिक ने शानदर प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई और अब उनके पास इंटरनेशल मैच में अपने आप को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। बारिश से बाधित पहले मैच में उमरान खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उमरान ने पहले मैच में मात्र एक ओवर ही गेंदबाजी की थी जिसमें उन्होंने बिना किसी विकेट के 14 रन दिए थे। इसके अलावा गेंदबाजी का मोर्चा भुवनेश्वर कुमार, कप्तान हार्दिक पंड्या और आवेश खान तेज गेंदबाजी का मोर्च संभालेंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
सैमसन को मिल सकता है मौका
ओपनर ऋतुराज गायकवाड चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाये थे। गायकवाड की जगह दीपक हुड्डा ने पारी की शुरूआत की थी और उन्होंने 47 रनों की शानदार पारी खेली थी। दूसरे मैच में संजु सैमसन पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर गायकवाड फिट हुए तो मुमकिन है कि पहले वनडे में उतरी प्लेइंग-11 में बदलाव न किए जाए।
संभावित प्लेइंग 11
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड/संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।