180 किमी/घंटा की स्पीड से डबल डेकर चेयर कार का लोडेड सिरीज के लिए दूसरा ट्रायल
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा । रविवार 17 जुलाई को अधिकतम गति 180 किलोमीटर/घंटा का लोडेड सिरीज के लिए दूसरा ट्रायल किया गया | यह ट्रायल आर.डी.एस.ओ., लखनऊ के डिप्टी निर्देशक/टेस्टिंग सुसरण त्रिरू के निर्देशन में किया गया | कोटा मंडल के सुपरवाइजर टीम के सहयोग से आर.डी.एस.ओ,लखनऊ की टीम ने नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में सफल ट्रायल किया |
17 जुलाई को सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक मोरक से धुवाँखेडी स्टेशनों के मध्य एल.एच.बी. आसिलोग्राफ कार के साथ डबल डेकर कोच का लोडेड सीरीज के लिए 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति का ट्रायल सफल रहा | इस ट्रायल में डब्ल्यू.ए.पी.5 लोको संख्या 35006 गाजियाबाद का उपयोग किया गया जिसका संचालन हाई स्पीड ट्रेंड लोको पायलट विनोद शर्मा और को –पायलट नरेश चन्द्र द्वारा किया गया | इसमें यात्रियों के वजन के बराबर सामग्री लोड कर ट्रायल लिए किया गया । इससे पूर्व जून माह से लगातार गति परीक्षण किया जा रहा है। यह ट्रायल सेक्शन में हाई स्पीड ट्रेन चलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है |
इस ट्रायल में लोको निरिक्षक पदम सिंह ट्रैफिक निरीक्षक महेंद्र मीना ,बून्दी एवं और पीडब्लूआई पी. के. शर्मा कोटा ने अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन ,लखनऊ की टीम को सहयोग किया ।