वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आंठवा समारोह सम्पन्न
कोटा 1 दिसंबर। कोटा दक्षि ण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान की सचिव राखी गौतम द्वारा वरिष्ठजन सम्मान समारोह की अनुपम श्रृंखला मे आज कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साजीदेहड़ा किशोरपुरा वक्फबोर्ड शिवपुरा हनुमान नगर बालाकुंड संतोषी नगर घोड़ाबस्ती दुर्गाबस्ती अनंतपुरा क्षेत्र के वरिष्ठजनो का सम्मान समारोह का आयोजन श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान कोटा मे सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह वरिष्ठजन सम्मान समारोह की श्रृंखला का आठवा आयोजन था।
गौतम ने मंच के माध्यम से बताया कि मेरा हमेशा इस तरह का कार्यक्रम करने एक ही इच्छा रहती हैं। इतनी संख्या मे आप मात.पिता तुल्य वृद्वजनो को देख कर आत्मिक अनुभूति का संचार होता हैं। सभी को देखने मात्र से मेरा मनोबल एवं उर्जा का स्तर काफी हद तक बढता हैं।
कार्यक्रम मे आये हुऐ सभी वरिष्ठजनों का गौतम द्वारा पुरुषों को दुपट्टा;वस्त्रद्ध एवं श्रीफल भेंट किऐ तथा महिलाओ को साल ओढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ताएवरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसुदन शर्मा शब्बीर अहमद अलीम खानएनजमुद्दीन अंसारी एसलीम खान ; पूर्व पार्षद सलाम अंसारी देव करण गुर्जर एरेवत सिंह घनश्याम सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।