मजदूर दिवस पर साहित्य पर संगोष्ठी , साहित्य भवन, जोधपुर में सम्पन्न |
रिपोर्टर
गौतम के. गट्स
1 मई को मजदूर दिवस पर हर वर्ष की भाँति इस बार भी डाॅ मदन डागा दिवस एवं डाॅ सावित्री डागा जी की पुण्यतिथि पर एक साहित्यिक आयोजन हुआ | जिसमें डाॅ ब्रजरतन जोशी जी ( मधुमती के संपादक) का विशिष्ट संबोधन साहित्य क्या, क्यों एवं साहित्य शिक्षण पर हुआ | जिसपर साहित्य समाज पर विस्तार से अपनी विचार रखे | ये कार्यक्रम सम्भावना एवं मदन डागा स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में आज सुबह 10:30 बजे नेहरू पार्क स्थित डॉ मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ | प्रोफेसर कैलाश कौशल ने मंच का संचालन किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातिनाम शायर एवं साहित्यकार हबीब कै़फी ने की | विशिष्ट अतिथि आई. आई. टी. जोधपुर कूलसचिव एवं प्रख्यात बांला साहित्यकार प्राण गोविंद बसाक ने अपनी बांला कविता का वाचन किया | साहित्यकार पद्मजा शर्मा ने डॉ मदन डागा एवं डॉ सावित्री डागा के जीवन के विभिन्न पहलूओ पर एवं कविता लेखन पर पत्रवाचन किया | अंत में कहानीकार डॉ हरिदास व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया | इस कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमी की उपस्थिति रही |