सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
कस्बे के झुंझुनूं रोड़ पर स्तिथ मनसा कन्या पी.जी महाविद्यालय में शनिवार से 7दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। व्याख्याता जयललिता चौधरी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय परिषर में श्रमदान किया गया। शिविर के दूसरे दिन आशुभाषण व सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता करवायी जायेगी। प्राचार्य देवेंद्र त्रिपाठी ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे के जानकारी देते हुये कहा कि वर्तमान में देश के प्रति समर्पण भाव एवं स्वच्छता के बारे में प्रत्येक इंसान को सोचना चाहिये। इस दौरान सुरेश चौधरी, सुशील बिजारणियां, जयललिता चौधरी, सुनीता राड़, पवन वर्मा, प्रतीक माटोलिया, विकास सैनी, रामचंद्र, योगेश आदि मौजूद थे।