सेक्टर -12 मानसरोवर में सात दिवसीय थर्ड आई एक्टिवेशन शिविर का आयोजन हुआ

संवाददाता सुभाष सिंह

झोटवाड़ा,जयपुर।

शिव सिंह भुरटिया कार्यकारिणी सदस्य श्री राजपूत सभा महानगर , जयपुर ने बताया कि राजपूत सभा मानसरोवर इकाई जयपुर के तत्वाधान में सम्राट पृथ्वीराज भवन सेक्टर -12 मानसरोवर में सात दिवसीयथर्ड आई एक्टिवेशन शिविर में 5 से 15 वर्ष तक की आयु के बालक व बालिकाओं में उपलब्ध विलक्षण प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए सीकर जिले के खाखोली निवासी भँवर सिंह शेखावत अपनी समर्पित सेवाभाव से की बालक व बालिकाओं में चेतना का संचार कर रहे है ।इस कड़ी में श्री राजपूत सभा मानसरोवर इकाई के तत्वाधान में सम्राट पृथ्वीराज भवन सेक्टर -12 मानसरोवर में सात दिवसीयथर्ड आई एक्टिवेशन शिविर में भँवर सिंह शेखावत के मार्गदर्शन 15 बालक व बालिकाओं ने भाग लेकर आंखों पर पट्टी बांधकर चित्रों में हिमांशी , हर्षवर्धन व राघवेन्द्र व अभिश्री नरुका , अर्णव, अर्थव, देवांशु राठौड़ , हर्षवर्धन सिंह राठौड़ , हिमांशी राठौड़ , नवल सिंह शेखावत , पार्थी शेखावत , प्रियांशु राठौड़ , रणविजय राठौड़,सिदार्थ राठौड़ , उपेंद्र राठौड़, वंशिका राठौड़ बालक व बालिकाओं ने भाग लिया व इन्होंने चित्रो में रंग भरना व लक्ष्य को पहचान कर उसकी नकल करना व निशाना साधना व घड़ी व मोबाइल के नम्बर बताना व कार्ड का रंग व संख्या बताना , तलवारबाजी जैसी कला को प्रदर्शित करना , मनमोहक व विश्वनीय हैरत अंग्रेज कला का प्रदर्शन किया । समारोह में मुख्य अतिथि रेखा राठौड़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश जयपुर ने दीप प्रज्वलित किया व दिग्विजय सिंह गोगटिया ने मंच का संचालन किया व समारोह में अतिथि के रूप में श्री राजपूत सभा जयपुर के संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत , राजपूत सभा मानसरोवर इकाई के अध्यक्ष बहादुर सिंह शेखावत , श्री राजपूत सभा महानगर , जयपुर के महामंत्री फतेह सिंह गौड़ व उत्तरप्रदेशीय राजपूत सभा , मानसरोवर जयपुर के महामंत्री मंगल सिंह सेन , श्री रजपूती धर्म मासिक पत्रिका के संपादक सोहन सिह नाथावत , एडवोकेट देवेंद्र सिंह राघव , रतन सिंह शेखावत ज्ञान दर्पण , समाजसेवी ,हिम्मत सिंह चौहान -निर्झारना , मानसरोवर इकाई के सचिव राजेन्द्र सिह शेखावत , संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह गोगटिया, महामन्त्री जगमोहन सिंह राठौड़ व मानसरोवर इकाई के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।