विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरित की

डीग, विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्रीमती श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को सिलाई मशीन वितरित की गई । राजीविका के तहत डीग ब्लॉक की संचालित समूहों में से जो महिलाएं दिव्यांग, विधवा, एकल महिला और जिनके पास कोई आय का स्रोत नहीं है एवं अत्यधिक गरीब है उनमें से 20 महिलाओं का चयन कर सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

इन सभी महिलाओं द्वारा अपने आजीविका बढ़ाने के लिए सिलाई मशीन से अपने घर पर ही सिलाई का कार्य किया जाएगा जिससे उनके परिवार एवं स्वयं की आजीविका में भी सुधार आएगा।श्रीमति भारद्वाज ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से आह्वान किया कि वे 1-5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन ले कर अपना व्यवसाय शुरू करे। उन्होंने बताया कि एसएचजी से जुड़ी महिलाएं सिलाई मशीन के माध्यम से अपना बुटीक शुरू सकती है एवं लखपति दीदी बनने की ओर अग्रेसर हो सकती है। उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए योग्य बनाया जाता है एवं उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधारी जाती है। स्कीम के तहत महिलाओं को तमाम सेक्टर्स में प्रोफेशनल ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका डीग रवि पालीवाल, विकास अधिकारी आरती गुप्ता सहित एसएचजी की महिलाएं उपस्थित थी।