शहीद तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन

शहीद तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

उपखंड के ग्राम रामपुरा निवासी सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के शौर्य वीरता पदक से सम्मानित शहीद मुकेश कुमार बुनकर की शहादत दिवस पर आयोजित होने वाली तिरंगा रैली का नदबई विधायक व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने पोस्टर विमोचन किया। शहीद पुत्र बृजेश जेवरिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर ने बताया कि शहीद तिरंगा रैली 24 सितंबर शनिवार को सुबह 8:00 बजे रामपुरा के शहीद स्मारक से रवाना होकर शाहपुरा के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस शहीद स्मारक रामपुरा पहुंचेगी । इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस राजेश गुर्जर, संदीप मीना, रणवीर सेवा समिति अध्यक्ष विजय चौहान, सचिव अरूण सैनी, लोकेश पलसानिया,रजनीश कुमार रोलानियां, पवन डाबला, सुखी पलसानिया, रविंद्र रोलनिया आदि उपस्थित रहे।