लॉर्ड्स में दर्शकों की शर्मनाक हरकत, केएल राहुल के साथ किया ऐसा बर्ताव

जयपुर।  भारत और इंग्लैण्ड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लार्डस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में दोनो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। मैच के दौरान इंग्लैण्ड के दर्शकों ने शर्मनाक हरकत की, दर्शकों ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पर शैंपेन कॉर्क फेंकना शुरू कर दिया।
घटना पारी के 69वें ओवर में हुई जब राहुल थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे थे। कप्तान विराट कोहली ने भी हस्तक्षेप किया और वह इस घटना के बारे में और जानने के लिए सलामी बल्लेबाज की ओर इशारा करते हुए दिखाई दिए। एक ओवर बाद, टीवी सीन में पता चला कि कई शैंपेन कॉर्क खेल के मैदान के अंदर फेंके गए थे, इससे भारतीय खिलाड़ी निराश दिखाई दे रहे थे।
वहीं इस मुकाबल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संर्घष जारी है। इंग्लैण्ड के कप्तान अपना लगतार दूसरा शतक जड़ दिया है। समाचार खिले जाने तक मेजबान टीम ने 5 विकेट खोकर 289 रन बना लिये हैं।
लंच ब्रेक के समय इंग्लैंड का स्कोर 216/3 था, इस समय पर मेजबान टहम 148 रनों से पीछे चल रही थी। कप्तान रूट (89) और बेयरस्टो (51) फिलहाल क्रीज पर नाबाद थे। लंच के बाद अब टीम 75 रन से पीछे है। वहीं रूट 127 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। पहले सत्र में 28 ओवर में 97 रन बने और मेजबान टीम ने सुबह के सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया।
119/3 पर फिर से शुरू करते हुए, इंग्लैंड के कप्तान रूट ने दिन के दूसरे ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। बेयरस्टो के साथ रूट ने पहले घंटे को आसानी से निकाल दिया और भारतीय गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव डाला।
पहली पारी में, भारत ने 364 रन बनाये जिसमें केएल राहुल (129) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए, जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट लिए और यह उनका 31 वां पांच विकेट हॉल था।