जयपुर। ( मनोज गुर्जर ) कुछ दिनों पहले पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया था और अब भी कुंद्रा पुलिस हिरासत मे है। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का आरोप है। पति राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद लोगों ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को निशाने पर ले लिया और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल करने लगे हैं। शिप्ला शेट्टी को लेकर मीम्स बनाये जा रहे हैं। इस सब से दु:खी होकर शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।
शिल्पा का इंस्टाग्राम पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें एक किताब दिखाई दे रही है जिसमें इंसान के जीवन में आने वाली चुनौतियों और उनका सामना करके जिंदा रहने की बात की लिखी गई है। उन्हों लिखा कि इससे पहले भी मैं जीवन में कईं चुनौतियों को पार कर चुकी हूं और अब भी आ रही चुनौतियों का समाना करके बचूंगी। मुझे अपनी जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।
दूसरी ओर मुबंई क्राइम ब्रांच का कहना है कि कुंद्रा पुछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। कुंद्रा का कहना है कि मुबंई क्राइम ब्रांच ने उन्हें गैर कानूनी तरीके से अरेस्ट किया है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
उन्होंने पुलिस से खुद को रिहा करवाने के लिए पुलिस को 25 लाख रूपये की रिश्वत देने को भी कहा।