हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में स्थापित किए विकास के नए आयाम - श्री चांदना

हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में स्थापित किए विकास के नए आयाम - श्री चांदना

-सलावलिया और कोलाहेडा में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 10 नवंबर। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना गुरूवार को हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान राज्यमंत्री ने नैनवां के कोलाहेडा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष तथा हिण्डोली क्षेत्र के सलावलिया गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
राज्यमंत्री श्री चांदना ने कोलाहेडा में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की पहचान उसके विकास से होती है। आने वाली पीढी का भविष्य संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है। नैनवां कॉलेज के सरकारी होने से गांवों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो रहे है। वर्तमान में हर वर्ग को आरक्षण की सुविधा है और इसका लाभ उठाने के लिए शिक्षा की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में हिण्डोली-नैनवंा को आगे बढाया जा रहा है।