उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) सीकर जिले के शिव नगर ग्राम पंचायत कुशलपुरा निर्वाणो की ढाणी स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज के आश्रम पर वीर तेजा दशमी व मेला महोत्सव 16 सितंबर को आयोजित होगा , मेला महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं , मंदिर परिसर की गुरुजी लालचंद व भगत मूलचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर तेजा दशमी महोत्सव अग्र पीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य जी महाराज रेवासा धाम पर सावता राम (भगत) धनावता के सानिध्य में आयोजित होगा , समस्त वीर तेजा नवयुवक मंडल एवं समस्त गोठियागण , भक्तगण व सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को मंदिर परिसर में नागौर की सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी , 15 सितंबर को ही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में प्रसादी ग्रहण करेंगे |