जयपुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की बैटमिंटन सनसनी पीवी सिंधू ने फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में महिला एकल खिताब जीत लिया है। यह सिंधु का 2022 का दूसरा खिताब है। इससे पहले वर्ल्ड की नंबर 7 खिलाडी पीवी सिंधू ने ने जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल जीता था।
मात्र 49 मिनट में जीता फाइनल
पीवी सिंधू ने थाईलैंड की बुसानन को सीधे शॉट्स में मात्र 49 मिनट में ही हरा दिया। पीवी ने पहल सेट 21-16 और दूसरा सेट 21-8 जीता। अब तक के इतिहास में सिंधू और बुसानन ओंगबामरुंगफान के बीच में 17 मैच हुए हैं जिनमें सिंधू ने 16 मैच जीते हैं। 2019 हांगकांग ओपन में केवल एक बार पीवी सिंधू बुसानन ओंगबामरुंगफान थाई से हार गई थी।
शुरूआत में ही बढ़त बनाई
भारतीय शटलर स्टार ने मैच के शुरूआत में ही विपक्षी खिलाडी पर बढत बना ली। सिंधु ने अपने आक्रमण पर सवार होकर 3-0 की बढ़त बना ली हालांकि ओंगबामरुंगफान ने अच्छा खेल दिखाते हुए 7-7 की बराबर से बढ़त बना ली।