SI भर्ती परीक्षा: छात्रों को सामने बड़ी परेशानी, 400 किलोमीटर दूर दे दिया परीक्षा सेंटर

जयपुर। प्रदेश में आरपीएससी द्वारा आयोजित करवाई जा रही एसआई भर्ती परीक्षा में छात्रों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरपीएससी ने सभी छात्र एंव छात्राओं के परीक्षा सेंटर दूसरे संभागों में दिये हैं। यानि जिस संभाग का अभ्यर्थी है उसे छोडकर अन्य संभागों में परीक्षा सेंटर दिये हैं। ऐसे में कईं अभ्यर्थीयों के परीक्षा सेंटर 400 किमी दूर तक आये हैं। जबकि, सुविधा की दृष्टि से परीक्षा सेंटर होम संभाग में ही देने चाहिए थे।
बता दें कि प्रदेश में Raj Police SI तीन तिथीयों में आयोजित करवाई जा रही है। ये परीक्षा तिथी क्रमश: 13, 14 and 15 September 2021 हैं।
आरपीएसी ने राजस्थान एसआई के लिए कुल 859 पदों के लिए भर्ती कर रही है। इस परीक्षा में तीन लेवल होंगे। पहले लेवल में परीक्षार्थीयों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको फिटनेस टेस्ट देना होगा। जिसमें परीक्षार्थी की लम्बाई, सीना आदि मापे जायेंगे। वहीं दौड़, सिटअप, लोन्ग जम्प जैसे शारीरिक दक्षता संबधी टेस्ट होंगे। अंतिम चरण में के लिए सफल परीक्षार्थीयों का इंटरव्यू लिया जायेगा।

सिलेबस व मार्क्स संबधी जानकारी
इस परीक्षा में दो लिखित पेपर होंगे जिसमें पहला पेपर General Hindi का होगा। यह पेपर 200 नंबर को होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। वहीं, दूसरा पेपर
General knowledge & General Science का होगा । इसमें भी 2 घंटे का समय होगा और 200 नंबर का पेपर होगा। इस प्रकार कुल 400 नंबर्स की लिखित परीक्षा होगी