जयपुर। सोनिया गांधी से बात करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया था। इस पद पर वापिस आते ही नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर एक्शन में आ गये और सोनिया गांधी को 13 मुद्दों को पूरा करने की मांग को लेकर एक पत्र लिख डाला। इस पत्र में नवजोत ने इन सभी मांगो को पंजाब सरकार द्वारा पूरी करने की मांग की है। आइये जानते हैं कि नवजोत ने इस पत्र में क्या मांग की है।
नवजोन ने यह पत्र 15 अक्टूबर का है। सिद्धू ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से लेटर के तीनों पन्ने ट्वीट किए।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा उठाते हुए दोषियों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है। पंजाब में जिनका भी हाथ ड्रग्स ट्रैफकिंग मामले में होना बताया है, उन पर ऐक्शन लिया जाए। पंजाब में किसानो की समस्याओं का समाधान करने को कहा है और कहा कि तीन कृषि कानून पर सरकार अपना रैवैया तय करे। फ्री बिजली और 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने की मांग की है। देश में कोयले की कमी को लेकर स्थितियां साफ की जाएं।
आरक्षित संसदीय क्षेत्रों के विकास के लिए कम सेस कम 25 करोड़ रुपये स्पेशल पैकेज के तहत दिए जाएं। हर एक दलित को पक्का घर, कृषि भूमि दें। राज्य में खाली पडे सरकारी पदों को जल्द भरने की मांग की है। वहीं 20 से ज्यादा यूनियन टीचर्स, डॉक्टर्स, नर्स, लाइन मैन, सफाई कर्मचारियों के मांगों को पूरा करने की बात की है।
सिद्धू ने उद्योगों और कारोबारियों की मदद और विकास के लिए सिंगल विंड सिस्टम लागू करने की मांग की है।