Beauty Tips : इन विटामिन्स की कमी से होते हैं दाग-धब्बे; ऐसे पाएं इनसे छुटकारा
आपका चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर उसके आसपास खामियां हों तो सारी खूबसूरती गायब हो जाती है। त्वचा पर धब्बे सिर्फ धूल मिट्टी की वजह से ही नहीं होते बल्कि कुछ खास पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी त्वचा पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। जब हमारे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो जाती है तो दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि किन विटामिन की कमी से दाग धब्बे चेहरे पर आने लगते हैं।
विटामिन सी की कमी
मेलानिन हमारी त्वचा के रंग के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लगातार विटामिन सी के सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। ऐसे में संतरा, नीबू, आंवला, नींबू जैसे फलों का सेवन विटामिन सी की कमी को दूर करने में काफी कारगर होता है।
विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि चेहरे की रंगत पर भी असर पड़ता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए दूध, अंडे, मछली और मांस का सेवन करना चाहिए। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा दमकती रहे, तो अपने आहार में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
विटामिन बी 12 विटामिन बी 12 की कमी के कारण चेहरे की सफाई में समस्या होती है। रंजकता धीरे-धीरे धब्बों में बदल जाती है। इसलिए इन्हें ब्लॉक करने के लिए अपने आहार में डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इस तरह हम त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
विटामिन ई शरीर में विटामिन ई की कमी न होने दें। क्योंकि शरीर में मेलानिन ज्यादा होने पर चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इसलिए विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। विटामिन ई का तेल या कैप्सूल लगाने से भी यह समस्या खत्म हो जाएगी।