टोडरमल पीजी महाविद्यालय में स्नेहा बनी मिस फ्रेशर व कुलदीप बने मिस्टर फ्रेशर

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।

कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कस्बे में घुमचक्कर के निकट स्तिथ श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय चेयरमैन रंजना सिंह, सचिव पवन मिश्रा, विजयाश्री मिश्रा, प्राचार्य डॉ. टीएन ओझा बतौर अतिथि मौजूद रहे। महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने आयो रे शुभ दिन आयो रे...,घुमरदार लहंगों..., मैं थार संग प्रीत लगाऊ...,मत पियोसा छैल तम्बाकू रे मत पियोसा...,बनी थारो चांद सो मुखड़ो..., थाने काजलियों बना ल्यु...आदि गानों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। फ्रेशर पार्टी में मिस व मिस्टर फ्रेशर चुनने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गयी, जिसमें बीए पार्ट प्रथम की छात्रा स्नेहा कनवड़िया को मिस प्रेशर व बीकॉम पार्ट प्रथम वर्ष के छात्र कुलदीप भाटी को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। अतिथियों ने मिस व मिस्टर फ्रेशर को ताज पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. फूलाराम कुमावत व उनकी टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आयोजक की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. त्रिगुणी नारायण ओझा ने विद्यार्थियों को संबोदित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अच्छाई व बुराई दोनों होते है, वो व्यक्ति स्वयं पर निर्भर करता किसे ज्यादा तवज्जों देता है। अच्छाई को देगा तो सफल होगा, बुराई को देगा तो असफल होगा। पिछले 2 वर्षो में कोरोना जैसे काल से उभर कर नये जीवन की तरह शुरुआत की है। उक्त समय मे अपने पराए लोगों का भी पता चला हैं। विद्यार्थियों को मन लगाकर लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। संचालन महाविद्यालय की छात्रा नंदिनी राठौड़ व सुलोचना सैनी ने किया। इस दौरान व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल, सुधांशू शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सुमित असवाल, नरेश कुमावत, सिकन्दर मील, श्रवण भास्कर, करतार सैनी, माडूराम सैनी, बाबूलाल सैनी, संगीता सैनी, राजेश सैनी, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।