समाजसेवी डॉ राजेंद्र कुमावत ने अपने पोते दिव्यांश का प्यार दुलार से मनाया जन्म दिन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती ग्राम चिराना मैं
सीकर रोड स्तिथ ॐ श्री मातृ कृपा बिल्डिंग में निवास कर रहे समाज सेवी डॉ.राजेंद्र कुमावत ने परिवार के बच्चो के बीच बैठ अपने पोते दिव्यांश का 5 वा जन्म दिन लाड प्यार कर मनाया और बढ़ती उम्र के लिए मुफीद रहने वाला किक स्कूटर उपहार स्वरूप दिया तथा बच्चो के बीच बैठने से महसूस हुआ जहां कोई अपना हो वही अपनापन लगता है।
इससे पहले बच्चो ने जमकर डांस और मौज मस्ती की और बिना मोमबत्ती बुझाए केक काटा गया। बहिन लक्षिता ने तिलक लगाया और केक खिलाकर भाई को जन्मदिन का विश किया। इस दौरान चेतन कुमावत, श्रीमती उषा कुमावत, राकेश कुमावत,समिति के सचिव अमोलक पारमूवाल,ओमी, लेपू,रावीशेखावत,अभिषेक,जयंती, प्रवीण व रियांशी उपस्थित रहे।