सिंघाडी से रामपुरिया की सड़क हुए मिट्टी पावडर।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

ज़िम्मेदार अधिकारी नहीं दे पा रहे ध्यान।
आने जाने वाले राहगीरों को हो रही है परेशानी।

हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम सिंघाडी से रामपुरिया के रास्ते में इन दिनों मिट्टी पाउडर हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है। आपको बता दें की मिट्टी उड़ाते रेत से भरे ओवरलोड भारी वाहनों के गुजरने से सडको की स्थिति खस्ताहाल हो चुकी। तो वहीं गांवो की सड़कें समतल ना होकर ऊपर नीचे हो गई। जिसके चलते सिंघाडी से रामपुरिया के रास्ते में मिट्टी पाउडर हो चुकी है। इस दौरान रोजाना सेंकड़ों की संख्या में लगातार रामपुरिया से बजरी से भरे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, लेकिन आज दिन तक जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक जूं नहीं रेंगी है। इसके चलते वहां से राहगीरों व ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।