कोटा होकर जाने वाली कुछ गाड़ियां जबलपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा होकर जाने वाली कुछ गाड़ियां जबलपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित

प. म.रेल,कोटा 14 सितम्बर, 2022

जबलपुर मण्डल के नई कटनी जं यार्ड में दिनांक 16 सितम्बर से 28 सितम्बर तक प्री नॉनइंटरलॉकिंग कार्य तथा दिनांक 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है । इस नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा होकर जाने वाली पांच जोड़ी गाड़ियों को निरस्त तथा दो जोड़ी गाडियों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है ।

निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ-

1- गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर और 26 सितम्बर को तथा गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20 सितम्बर और 27 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर और 26 सितम्बर को तथा गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 सितम्बर और 29 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3- गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक तथा गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

4- गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक तथा गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

5- गाड़ी संख्या 18573 विशाखापतनम-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 सितम्बर से 29 सितम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापतनम साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित की जाने वाली गाड़ियाँ-

1- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दोनो दिशाओं में परिवर्तित मार्ग टाटानगर-चांडिल-पं दीन दयाल उपाध्याय- प्रयागराज छिवकी -कटनी मुड़वारा होकर जायेगी ।

2- गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-कोलकाता शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक तथा गाड़ी संख्या 20972 कोलकाता शालीमार-उदयपुर सिटी साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दोनो दिशाओं में परिवर्तित मार्ग टाटानगर-चांडिल-पं दीन दयाल उपाध्याय- प्रयागराज छिवकी - कटनी मुड़वारा होकर जायेगी ।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। क्योंकि विकास हेतु कार्य किया जाना आवश्यक है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।