.
जयपुर। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीसीसीआई और विराट के बीच मतभेद साफ दिख रहा है। अब पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के रैवया को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सौरभ गांगुली ने कहा कि वे विराट कोहली के रवैये के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन वे हर किसी के साथ लड़ाई करते रहते हैं इससे वे नाखुश हैं।
गांगुली ने गुड़गांव में एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके अनुसार किस खिलाड़ी का एटीट्यूड सबसे अच्छा है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे विराट कोहली का रवैया पसंद है लेकिन वह बहुत लड़ते हैं।
बता दें कि सौरभ गांगुल ने बयान दिया था कि विराट कोहली को टी 20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा गया था। वहीं विराट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ गांगुली की इस बात का खंडन कर दिया। विराट ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की गई थी।
कोहली ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्हें छोटे प्रारूप में टीम का नेतृत्व जारी रखने के लिए नहीं कहा गया था।
इसी बीच गांगुली से भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह पिछले दो वर्षों ऐसी अफवाह सुन रहा हूं, लेकिन ऐसी बातों के लिए कोई भी जगह नहीं है।
गांगुली से यह भी पूछा गया कि तनाव को कैसे मैनेज किया जाए, जिसका भारत के पूर्व कप्तान ने बेहद व्यंग्यात्मक जवाब दिया। "जीवन में कोई तनाव नहीं है। केवल पत्नी और प्रेमिका ही तनाव देते हैं।
इस बीच, कोहली के विस्फोटक दबाव के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने इसके बारे में अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि बीसीसीआई इससे निपटेगा।