जयपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैंच वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में इस मैच की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी जो भारत के लिए खराब साबित हुआ। भारत ने पहले दिन लंच होने तक 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिये है।
चोट के कारण कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे है। उनकी जगह के एल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। केएल राहुल ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत का पहला विकेट 36 रन के स्कोर पर गिरा। Marco Jansen ने मयंक अग्रवाल ने पैवेलियन भेजा। इसके बाद तीसरे नंबर पर चतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने आये। इस मैच में पुजारा की खराब फॉर्म जारी रही। पुजारा केवल 3 रन बनाकर आउट हो गये। पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया।
तेज गेंदबाज Duanne Olivier ने पुजारा को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बल्लेजबाजी करने आये खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे भी चलते बने। पहली गेंद पर रहाणे बिना कोइ रन किये आउट हो गये। Duanne Olivier ने लगातार दूसरा विकेट लिया। इस विकेट के साथ Duanne Olivier ने अपने 50 टेस्ट विकेट भी पूरे किये। समाचार लिखे जाने तक केएल राहुल 19 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।