Kota: महाशिवरात्रि पर स्पीकर बिरला कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान

कोटा, 17 फरवरी। शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोक सभा कैंप कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला शनिवार सुबह 10 बजे रामचन्द्रपुरा, छावनी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला में आयोजित हाड़ौती केसरी दंगल एवं रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड में सम्मिलित होंगे। 

वे दोपहर 1.30 बजे जोगी पाड़ा श्री पुरा स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक, भव्य जागरण तथा सर्वजातीय निर्धन कन्या निःशुल्क विवाह सम्मेलन में जाएंगे। स्पीकर बिरला रात 9 बजे ग्राम रांवठा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित महाशिवरात्रि मेले में भी भाग लेंगे।