गोल्डन टेम्पल एवं नंदादेवी एक्सप्रेस में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया

कोटा। मंडल में विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के निर्देशन में नियमित रूप चलाया जा रहा है। कोटा के मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर कुमार पटेल ने 16 जनवरी को मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा, 8 चेकिंग स्कवाड स्पेशल टीम के चल टिकट परीक्षक के इन्चार्च बी डी रजक एवं 3 रेल सुरक्षा बल के जवानों के समन्वय से कोटा-भरतपुर खंड के गाड़ी संख्या 12903 / 12904 अप-डाउन दिशा की गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस एवं 12402 देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग चलाकर कुल 116 मामलें पकड़े जिससे रेलवे को कुल रूपये 70 हजार का राजस्व मिला। उक्त एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 26 मामलें बिना टिकट यात्रा के एवं 90 अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामलें पकड़े गए। इसके अतिरिक्त पेंट्रीकार में भी अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालो की चेकिंग की गई। वाणिज्य विभाग द्वारा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी का सराहनीय कार्य किया है। टिकट चेकिंग में सर्वाधिक मामले पकड़ने एवं उत्कृष्ट आय अर्जित करने में चल टिकट परीक्षक मनोज खत्री, सुरेश बैरवा, देवदीप कुमार एवं राजेश सेदवाल की विशेष भूमिका रही।


यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।