तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया
कोटा। मंडल में मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के निर्देशन में लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोटा के मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर कुमार पटेल एवं आशीष रावलानी ने चेकिंग स्कवाड स्पेशल टीम के चल टिकट परीक्षक के सहयोग से विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग चलाकर कुल 70 मामलें पकड़े जिससे रेलवे को कुल रूपये 49,670 का राजस्व मिला।
गाड़ी संख्या 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में कोटा से गंगापुर सिटी तक टिकट चेकिंग में कुल 34 मामलों से कुल 31,110 रूपए राजस्व तथा गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस में कोटा-नागदा खण्ड में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 36 मामलें पकड़े गए जिससे रेलवे को 18,560 रूपए का राजस्व अर्जित हुआ। इसमे बिना टिकट यात्रा करने वाले मामलें एवं अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामलें शामिल है। वाणिज्य विभाग द्वारा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी का सराहनीय कार्य किया है। टिकट चेकिंग में चल टिकट परीक्षक सुरेश बैरवा, अनवर हुसैन एवं प्रेम सिंह मीना की भूमिका रही।
यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।