संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय उदयपुरवाटी मैं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी संकाय के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जिनमें खो खो कबड्डी प्रतियोगिता म्यूजिक चेयर लंबी कूद बाधा दौड़ जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव श्रीमान पवन मिश्रा ने किया महाविद्यालय के सभी स्टाफ गण मौजूद थे डॉ फुला राम कुमावत राजेंद्र ढेनवाल काशिम कुरेशी घनेंद्र पाल सिंह सरवण जी भास्कर मारूराम जी सैनी बाबूलाल सैनी करतार जी सैनी सज्जन जी शर्मा प्रकाश जी शर्मा प्रवीण कुमार शर्मा वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।