जयपुर। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 246 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पाकिस्तान ने पांचवे दिन 89 पर 1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने दिन की अपनी पहली गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम.उल.हक को विकेटकीपर के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन वापिस भेज दिया। इमाम ने 49 रनों की पारी को आगे बढ़ाया और मात्र तीन रन जोडकर 49 के निजी स्कोर पर आउट हो गये।
इसके बाद खेलने आये मोहम्मद रिजवान को जयसूर्या ने 37 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर टीम को बडी सफलता दिलाई। फवाद आलम भी एक रन बनाकर आउट हो गये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आगा सलमान को स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया। और पांकिस्तान को पांचवा झटका देकर लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 188 रनप पर पांच विकेट कर दिया। अभी भी पाकिस्तान के पास जीतने के लिए 320 रनों की दरकार थी वहीं, पाकिस्तान को अपनी हार टालने के लिए दो सेशन और खेलने थे।
अच्छी बात ये थी की कप्तान बाबर आजम अभी भी क्रीज पर मौजूद थे। टीम के 205 रनों के स्कोर कर प्रभात जयसूर्या ने कप्तान बाबर आजम को पगबधा आउट कर श्रीलंका की जीत लगभग तय कर दी।
कप्तान के आउट होने के बाद टीम के अन्य चार खिलाडी मात्र 55 रन जोडकर आउट हो गये और पाकिस्तान की टीम 261 रन बनाकर आउट हो गई।