श्रीलंकाई स्पिनरों ने सामने भारत की बल्लेबाजी फेल, T- 20 सीरीज 2-1 से गंवाई

जयपुर। कल भारत और श्रीलंका के बीच टी 20 सीरीज का अंतिम और निर्यणायक मैच खेला गया। इस मैच को श्रीलंका ने सात विकेट से जीत लिया और सीरीज 2—1 से अपने नाम कर ली। भारत 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 81 रन ही बना सका।
इस मैच में श्रीलंकाई स्पिनरों ने यूवा भारतीय बल्लेबाजों की पोल खोल कर रख दी। श्रीलंकाई स्पिनरों ने कुल 7 विकेट झटके। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिये। उन्होंन मात्र 9 देकर 4 भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाया।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान शिखर धवन पहले ही ओवर में आउट होकर पैवेलियन लौट गये। चमीरा ने धवन को खाता भी नहीं खोलने दिया। सातवें नंबर के कुलदीप यादव 23 रन की नाबाद पारी के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारतीय टीम के स्कोर को 81 रन तक पहुंचाया। भारत के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। श्रीलंकाई गेंदबाजों का ऐसा दबदबा था कि भारत ने 20 ओवर की पूरी पारी में सिर्फ चार चौके लगाए।

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी तीन विकेट जल्दी खो दिये। राहुल चाहर ने दोनों सलामी बल्लेबाजों अविष्का फर्नांडो (12) और मिनोड भानुका (18) और सदीरा समरविक्रमा (6) को आउट किया, लेकिन इतने छोटे स्कोर ने भारत को वापसी का मौका नहीं दिया। श्रीलंका के आलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 23 रन बनाये और टीम को फिनिश लाइन के पार ले गए । श्रीलंका ने 5.3 ओवर शेष रहते लक्ष्य को पूरा करने से पहले भारतीय स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया। यह श्रीलंका की भारत पर पहली टी20 सीरीज जीत है।