बूंदी की सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

बूंदी की सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले

बूंदी 19 अगस्त, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गयासुद्दीन भट्टी आज जयपुर पहुंचे जयपुर राजस्थान सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव से उनके निवास पर मुलाकात की बूंदी शहर की सड़कों के हालातों से अवगत कराया उन्होंने मंत्री भजन लाल जाटव से कहां की बूंदी शहर व हाईवे की सड़कें पूरी तरह शती- ग्रस्त हो गई है मेन रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं लगातार दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है गाड़ियां टूट रही है बूंदी जिले के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कई बार सूचना देकर अवगत करा चुके हैं लेकिन उनका सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं है उन्होंने बूंदी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल बूंदी से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने गयासुद्दीन भट्टी को आश्वासन देते हुए कहा कि बूंदी शहर और हाईवे की हालात जल्दी ही सुधर जाएगी मैं अधिकारियों से बात करता हूं और भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत बूंदी से जिला-बदल कर दूंगा।