अत्याधुनिक कोटा स्टेशन पुनर्विकास माडल का डीआरएम द्वारा उद्घाटन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 02 दिसम्बर,
रेलवे स्टेशन किसी भी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और केंद्रीय स्थान होता है। वर्तमान में स्टेशनों के विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कोटा मंडल के कोटा एवं डकनिया तलाब स्टेशनों का पुनर्विकास आधुनिक तर्ज पर किया जा रहा है। इस क्रम में 02 दिसम्बर को मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनीष तिवारी द्वारा 228.83 करोड़ की लागत से तैयार किये जाने वाले कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास माडल का उद्घाटन किया गया ।
पुनर्विकास कोटा स्टेशन की विशेषताएं :-
• दो आगमन ब्लॉक और एक प्रस्थान ब्लॉक का निर्माण।
• आगमन ब्लॉक नंबर एक - वीआईपी लाउंज, वीआईपी रूम, रेस्तरां, भूतल पर कार्यालय और प्रतीक्षा स्थान, पहली मंजिल पर कियोस्क की सुविधा।
• आगमन ब्लॉक नंबर दो-कियोस्क, प्रतीक्षालय, शौचालय ब्लॉक, कार्यालय।
• प्रस्थान ब्लॉक में बुकिंग काउंटर, स्टेशन सूचना केंद्र, कार्यालय हैं।
• सर्कुलेटिंग क्षेत्र और पार्किंग सुविधाओं का विकास।
• ग्राउंड फ्लोर में बुकिंग काउंटर, वीआईपी रूम, रिटेल शॉप, क्लॉक रूम और ऑफिस।
• पहली मंजिल में कॉनकोर्स, प्रतीक्षा क्षेत्र, डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम (4 नंबर), कियोस्क, रेस्तरां, एटीएम सुविधाएं हैं।
• थ्रू रूफ का निर्माण |
• स्टेशन और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सीवरेज, जलापूर्ति, वर्षा जल संचयन प्रावधान।
• दिव्यांग सुविधाओं का प्रावधान।
• दोनों कॉनकोर्स को जोड़ने वाले 6 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण।
• मौजूदा भवन के नवीनीकरण/संशोधन सहित नवीनीकरण कार्य।
• मौजूदा फुट ओवर ब्रिज का नवीनीकरण
• प्रस्तावित लिफ्टों की संख्या: 8 नग।
• प्रस्तावित एस्केलेटर की संख्या: 14 नग।
• सोलर प्लांट 250 KWP।
• यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली।
• यात्री घोषणा प्रणाली।
• सीसीटीवी प्रणाली।
• कोच इंडिकेशन और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड।