Bundi : शिक्षक संघ का प्रदेश अभ्यास वर्ग सालासर चूरू में हुआ सम्पन्न

बूंदी ,30 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग सालासर चूरू में 29 जुलाई को शुरू हुआ जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अतिरिक्त महामंत्री नारायण लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय विचार को शिक्षा में सम्मिलित करते हुए इंडिया नहीं भारत को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान मे    वामपंथी विचार धारा द्वारा भारत के मूल विचार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। आम भारतीय के मन में पूर्व मे हुई अतित के रावण,कंश जैसे विचारों के लोग जिनको भारतीय समाज ने गलत मानते हुए अपनाया नहीं उन पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाज को तोड़ने के साथ ही आदिकाल से सनातन धर्म व संस्कृति की अच्छी बातों व महापुरूषों को विस्मृत करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों को इस विमर्श का विरोध करते हुए राष्ट्रीय विमर्श को जन जन तक पहुंचाना है। भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसी मानसिकता का विरोध करते हुए भारत की एकता व अखंडता पर कार्य करने का कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं का है। अभ्यास वर्ग मे दो दिवस मे विभिन्न विषयों पर कई सत्र आयोजित हुए। समारोप सत्र में जयपुर प्रान्त के प्रान्त प्रचारक माननीय बाबूलाल जी ने पाथ्य प्रदान किया। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम,संरक्षक प्रहलाद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद व्यास मंचासीन रहे। राजस्थान के समस्त जिलों के अपेक्षित कार्यकर्त्ताओं का सहभाग रहा। बूंदी जिले से शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य तुलसीराम नामा, संभाग संयुक्त मंत्री महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सामरीया, जिला मंत्री मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री रामराज बराला, जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।

related post