अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पारेता का बूंदी कलाल समाज युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया

अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पारेता का बूंदी कलाल समाज युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 26 सितंबर ,कलाल समाज युवा मोर्चा बूंदी द्वारा कोटा कलाल समाज जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पारेता का भव्य स्वागत बूंदी कलाल समाज युवा मोर्चा द्वारा किया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राहुल पारेता विशिष्ट अतिथि कोटा जिला समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा और पूर्व अध्यक्ष महावीर कलवार रहे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में कलाल समाज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वेश मेवाड़ा ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में संरक्षक गौतम प्रकाश जायसवाल आनंदी लाल मेवाड़ा ओम प्रकाश सरोजा, मुकेश सुवालका, अशोक जायसवाल, महामंत्री लेखराज मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष लोकेश मेवाड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्की मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सूरज परेता, नितेश सरोजा ,ऑडिटर कौशल जायसवाल ,संयुक्तसचिव प्रेम मेवाड़ा, सह संयुक्तसचिव योगेश मेवाड़ा , दीपक कलवार ,संगठन मंत्री दीपक मेवाडा , सह संगठन मंत्री मुकेश माहुर, मीडिया प्रभारी पिंटू मेवाड़ा ,विशाल मेवाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य में कार्यकारिणी सदस्य शिवा मेवाड़ा कन्हैयालाल पारेता ओमप्रकाश मेवाडा आदि रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह के रूप में कलाल समाज युवा मोर्चा द्वारा तलवार भेंट की गई।
कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य नागरिक नगर अध्यक्ष राधेश्याम मेवाडा पूर्व अध्यक्ष केसी वर्मा भंवरलाल माहुर सत्यनारायण जायसवाल, संजय मेवाड़ा, मोहन लाल मेवाड़ा, आनंदी लाल मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा , चंद्रमोहन मेवाड़ा ,रामलाल सुवालका सत्यनारायण नागर,विजय मेवाडा, महावीर मेवाड़ा राजेंद्र पारेता आदि कई समाज के गणमान्य नागरिक स्वागत अभिनंदन एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।